द इंडियन व्यू

महिला क्रिकेट: प्रेंडरगास्ट का जलवा बरकरार, आयरलैंड ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भी किया क्लीन स्वीप

बेलफास्ट : ऑर्ला प्रेंडरगास्ट (नाबाद 67 रन) की एक और शानदार पारी की बदौलत आयरलैंड ने सोमवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर दो मैचों की वनडे सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली। इससे पहले…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
2 min read
महिला क्रिकेट: प्रेंडरगास्ट का जलवा बरकरार, आयरलैंड ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भी किया क्लीन स्वीप

बेलफास्ट : ऑर्ला प्रेंडरगास्ट (नाबाद 67 रन) की एक और शानदार पारी की बदौलत आयरलैंड ने सोमवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर दो मैचों की वनडे सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली। इससे पहले आयरिश टीम ने टी20 सीरीज़ में भी ज़िम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था।

ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, लेकिन एक बार फिर उनकी शीर्ष क्रम की बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई। 17वें ओवर तक स्कोर 54/4 हो गया। ऐसे में कप्तान चिपो मुगेरी (56) और मोडेस्टर मुपाचिक्वा (45) ने पारी को संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की अहम साझेदारी की।

हालांकि एक बार इस जोड़ी के टूटने के बाद ज़िम्बाब्वे की पारी फिर से ढह गई। टीम 148/4 से 178 रन पर ढेर हो गई। आयरलैंड के लिए अलाना डैलजेल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि लारा मैकब्राइड ने 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। पावरप्ले के अंदर ही सारा फोर्ब्स और एमी हंटर सस्ते में आउट हो गईं। लेकिन कप्तान गैबी लुईस (44) और प्रेंडरगास्ट ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़ते हुए पारी को संभाला।

गैबी लुईस भले ही अपने अर्धशतक से चूक गईं, लेकिन प्रेंडरगास्ट ने संयमित बल्लेबाज़ी करते हुए 72 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे। उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि "प्लेयर ऑफ द मैच" और "प्लेयर ऑफ द सीरीज़" दोनों खिताब भी अपने नाम किए।

संक्षिप्त स्कोर:

ज़िम्बाब्वे: 178 ऑलआउट (49.1 ओवर) – चिपो मुगेरी 56, मोडेस्टर मुपाचिक्वा 45; अलाना डैलजेल 4/36, लारा मैकब्राइड 3/22

आयरलैंड: 182/6 (38.5 ओवर) – ऑर्ला प्रेंडरगास्ट 67*, गैबी लुईस 44; लोरेन त्शुमा 4/35

परिणाम: आयरलैंड ने यह मैच 4 विकेट से जीता और सीरीज़ 2-0 से अपने नाम की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।