महाराष्ट्र के विरार में बड़ा हादसा : रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढहने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
विरार : महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पूर्व इलाके में स्थित रमाबाई अपार्टमेंट का बुधवार सुबह एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 से अधिक…

विरार : महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पूर्व इलाके में स्थित रमाबाई अपार्टमेंट का बुधवार सुबह एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, इमारत का एक हिस्सा बगल की चॉल पर गिर गया, जिसके चलते चॉल में रह रहे कई लोग मलबे में दब गए। इससे पास की एक और इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वसई विरार शहर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत ने आईएएनएस को बताया कि इमारत का आधा हिस्सा ढह गया था। इसमें लगभग 12 फ्लैट थे। रात से रेस्क्यू टीम काम कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही वसई-विरार महानगरपालिका की टीमें, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचे। युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से 6 लोग घायल हैं और उन्हें विरार व नालासोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वसई-विरार शहर महानगरपालिका के सहायक आयुक्त गिल्सन घोन्साल्वीस ने बताया कि घटना सुबह करीब 4:35 बजे हुई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, फायर ब्रिगेड, और आपदा प्रबंधन दल ने तुरंत युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर विरार और नालासोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घोन्साल्वीस ने कहा, मलबे में कितने लोग फंसे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की पुरानी स्थिति और संरचनात्मक कमजोरी इस हादसे का कारण हो सकती है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
