द इंडियन व्यू

महाकुम्भ 2025: भ्रामक पोस्ट फैलाने वाले 14 एक्स अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई

महाकुम्भ नगर: प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ 2025 से संबंधित भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर फैलाई जा…

Ragwendra P Singh
February 9, 2025
2 min read
महाकुम्भ 2025: भ्रामक पोस्ट फैलाने वाले 14 एक्स अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई

महाकुम्भ नगर: प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ 2025 से संबंधित भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है, और दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही थी झूठी अफवाहें

मॉनिटरिंग के दौरान यह पाया गया कि कुछ एक्स अकाउंट्स ने झारखंड के धनबाद में हुई एक पुरानी घटना के वीडियो को भ्रामक रूप से प्रयागराज महाकुंभ से जोड़कर प्रसारित किया। इन पोस्ट में यह झूठा दावा किया गया कि "महाकुम्भ में अपने गुमशुदा परिजनों की तलाश कर रहे श्रद्धालुओं को योगी सरकार की पुलिस बेरहमी से पीट रही है।"

जब इस वीडियो की फैक्ट चेकिंग की गई, तो यह धनबाद, झारखंड का निकला, जहां 01 जनवरी 2025 को स्थानीय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। कुम्भ मेला पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इस वीडियो का खंडन भी किया।

उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश

प्रशासन ने इसे राज्य सरकार और पुलिस की छवि खराब करने तथा जनता में विद्वेष फैलाने का षड्यंत्र माना। इस मामले में 14 एक्स अकाउंट को चिन्हित कर कोतवाली कुम्भ मेला में अभियोग पंजीकृत किया गया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

भ्रामक पोस्ट करने वाले 14 एक्स अकाउंट:

  • 1. Sanjay Kalyan (@sanjaykalyan_)
  • 2. किरण पट्टनायक (@kiran_patniak)
  • 3. Mahfooz Hasan (@MahfoozHasan16)
  • 4. R.N SONU ANSARI (@RNSONUANSARI1)
  • 5. बोलता बहुजन (@BoltaBahujan_)
  • 6. Zuber Khan (@ZuberKh14482101)
  • 7. शुभम कोरी (@D9cqyCj2Rd8zP3d)
  • 8. Satyapal Arora (@JanAwaaz3)
  • 9. Naveen Mishra (@NaveenM96466923)
  • 10. Ghanshyam Kumar (G.K. Bhartiya) (@gkbhartiya1992)
  • 11. लोकशाही मैं गुलाम (@india141951)
  • 12. DHARMESH SINGH (@dharmeshkumar37)
  • 13. Md Zubair Akhtar (@zubairakhtar_)
  • 14. Anand Kamble (@AKamble72444)


फर्जी खबर फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि महाकुम्भ से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस महाकुम्भ 2025 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता से अपील करती है कि किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…