मलेशिया मास्टर्स में अष्मिता चालिहा का संघर्ष खत्म, डेनमार्क की लाइन से हारीं
भारतीय अश्मिता चालिहा का मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल में शानदार सफर शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में थम गया। चालिहा ने हालांकि डेनमार्क की विश्व में 23वें नंबर खिलाड़ी लाइन होजमार्क…

भारतीय अश्मिता चालिहा का मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल में शानदार सफर शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में थम गया। चालिहा ने हालांकि डेनमार्क की विश्व में 23वें नंबर खिलाड़ी लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ड के सामने कड़ी चुनौती पेश की।
चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली विश्व में 71वें रैंकिंग की भारतीय खिलाड़ी ने कड़े संघर्ष के बाद शुरुआती गेम जीता लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाई और एक घंटे से थोड़ा अधिक समय तक चले मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से 23-21 18-21 11-21 से हार गईं।
चालिहा ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में इंटरवल तक 11-6 की बढ़त बना ली। लाइन इसके बाद वापसी करके 19-18 से आगे हो गई, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने संयम बनाए रखा और गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरा गेम भी कुछ इसी तरह चला, जिसमें चालिहा ने एक बार फिर 10-5 की बढ़त बना ली, लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने 13-13 से बराबरी कर ली। इसके बाद लाइन ने मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया। अंतिम गेम पूरी तरह से एकतरफा रहा क्योंकि लाइन ने शुरुआत में ही 8-4 की बढ़त बनाकर अपना दबदबा कायम कर लिया और चालिहा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
