मप्र के खंडवा में राज्य कर ऑफिस में लगी आग, पूरी बिल्डिंग राख
खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में रविवार दोपहर जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में अचानक जबरदस्त आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में…

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में रविवार दोपहर जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में अचानक जबरदस्त आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में बिल्डिंग में रखे करोड़ों के रिकॉर्ड जलकर राख हो गए।
रविवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय रहवासियों ने दफ्तर से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सबसे पहले कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीमों को भी अलर्ट किया गया, लेकिन तब तक आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दफ्तर के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद करीब आधे घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोग भी इस दौरान मदद में जुटे रहे। लंबे प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक इमारत के अंदर का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।
चूंकि रविवार का अवकाश हाेने के कारण दफ्तर के अंदर कोई कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था। इस कारण एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया, लेकिन आर्थिक और प्रशासनिक नुकसान बेहद गंभीर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इधर, आग लगने के कारण को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्यालय परिसर में मौजूद सूखी झाड़ियों को साफ करने के लिए उनमें आग लगाई गई थी। इसी दौरान तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और बढ़ते-बढ़ते सीधे बिल्डिंग तक पहुंच गई। हालांकि, इस दावे पर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह सहमति नहीं है।
जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर ज्योति ब्रह्मे ने आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की संभावना भी जताई है। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय जिले और संभाग स्तर पर सेल्स टैक्स और जीएसटी से जुड़े कार्यों का प्रमुख केंद्र था। भवन की निचली मंजिल पर जिला (सर्कल) कार्यालय और ऊपरी मंजिल पर संभाग (डिवीजन) कार्यालय संचालित होता था। फिलहाल आग की चपेट में सबकुछ आ गया है, कुछ भी बचा नहीं हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती हैं। झाड़ियों से आग नहीं फैली है, झाड़ियों की आग पुरानी है, जो कि वर्किंग डे में हमारी मौजूदगी के दौरान ही कर्मचारियों के द्वारा साफ-सफाई के दौरान लगाई जाती है।
आग के कारण यहां रखे जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नष्ट हो गए, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
