मकाऊ ओपन : सेमीफाइनल में हार के साथ मन्नेपल्ली-लक्ष्य का सफर समाप्त
भारतीय तरूण मन्नेपल्ली का मकाऊ ओपन में शानदार अभियान शुक्रवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के जस्टिन होह से तीन गेम में हारने के बाद खत्म हो गया। साभार : गूगल 47वें स्थान पर काबिज मन्नेपल्ली ने मजबूत शुरूआत की लेकिन कई…
भारतीय तरूण मन्नेपल्ली का मकाऊ ओपन में शानदार अभियान शुक्रवार को सेमीफाइनल में मलेशिया के जस्टिन होह से तीन गेम में हारने के बाद खत्म हो गया।

47वें स्थान पर काबिज मन्नेपल्ली ने मजबूत शुरूआत की लेकिन कई गलतियों के कारण एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 19, 16 . 21, 16 . 21 से हार गए। मन्नेपल्ली ने शुरूआत शानदार की और 11 . 6 से बढत भी बना ली लेकिन सहज गलतियों के कारण दबाव में आ गए। जस्टिन होह ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए वापसी की।
मन्नेपल्ली ने हालांकि फिर बढत बनाकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी मन्नेपल्ली की गलतियों का सिलसिला जारी रहा और जस्टिन ने 8 . 6 से बढत बना ली। मन्नेपल्ली ने 13 . 13 से वापसी की लेकिन इसके बाद उनके दोनों शॉट बाहर निकल गए।
जस्टिन ने 17 . 14 की बढत बना ली और फिर मन्नेपल्ली की लगातार गलतियों का फायदा उठाकर चार अंक लेकर गेम अपने नाम किया। निर्णायक गेम में मन्नेपल्ली ने 6 . 3 की बढत से शुरूआत की लेकिन जस्टिन ने जल्दी ही बराबरी की।
दोनों 9 . 9 से बराबरी पर थे लेकिन लांग शॉट पर जस्टिन ने दो अंक की बढत बनाई। ब्रेक के बाद उनकी बढत 16 . 9 की हो गई और आखिर में लांग रिटर्न पर चार मैच प्वाइंट बनाकर उन्होंने मुकाबला जीत लिया।
इस टूर्नामेंट में विश्व चैम्पियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता और मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन लक्ष्य को इंडोनेशिया के अलवी फरहान ने 39 मिनट में 21 . 16, 21 . 9 से हराया। दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य के लिये यह सत्र कठिन रहा है जो सात बार पहले और दो बार दूसरे दौर से बाहर हो गए।
कंधे, कमर और टखने की चोटों से जूझ रहे लक्ष्य ने पेरिस में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से पहले आत्मविश्वास हासिल करने के लिये यह टूर्नामेंट खेला था। 2003 विश्व जूनियर चैम्पियन फरहान ने बेहतरीन प्रदर्शन करके उन्हें फाइनल में जगह नहीं बनाने दी।
विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज फरहान ने 0 . 3 से शुरूआत करके पहले गेम के पहले ब्रेक तक 11 . 7 की बढत बनाई। उन्होंने बेहतरीन ड्रॉप शॉट, रेलियां और स्मैश लगाते हुए लक्ष्य को दबाव में ला दिया। लक्ष्य ने भी कुछ अच्छे स्ट्रोक्स लगाये लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही।
बैकहैंड विनर लगाकर उन्होंने स्कोर 13 . 19 किया लेकिन फरहान ने उनका शॉट नेट में जाने के बाद पांच अंक लेकर पहला गेम जीता। दूसरे गेम में भी यही स्थिति रही।
फरहान ने 5 . 4 की बढत बनाई और 38 शॉट की रेली उनके बेहतरीन क्रॉस स्मैश पर खत्म हुई। ब्रेक तक फरहान के पास 11 . 5 की बढत थी। इसे उन्होंने 14 . 6 कर लिया। लक्ष्य का शॉट वाइड जाने और फिर शटल नेट में फंसने के कारण फरहान को 12 मैच प्वाइंट मिले जिस पर उन्होंने मैच जीता।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
