मध्य कमान मुख्यालय एवं सैदपुर ब्रिगेड ने जीत के साथ शुरू किया अभियान
लखनऊ। मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय और सैदपुर ब्रिगेड ने मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय के तत्वावधान में लखनऊ सैन्य स्टेशन में आयोजित ऑफिसर्स सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन जीत के साथ अपने अभियान का आगाज…

लखनऊ। मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय और सैदपुर ब्रिगेड ने मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय के तत्वावधान में लखनऊ सैन्य स्टेशन में आयोजित ऑफिसर्स सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। मंगलवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में लखनऊ स्टेशन की विभिन्न सैन्य संस्थाओं की अधिकारी टीमों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
पहले मैच में मध्य कमान मुख्यालय ने रोमांचक मुकाबले में मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय को 4-3 से शिकस्त दी। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। हालाकि मध्य कमान मुख्यालय ने निर्णायक क्षणों में बेहतर तालमेल की बदौलत जीत दर्ज की। दिन के दूसरे मुकाबले में सैदपुर ब्रिगेड ने एएमसी सेंटर एंड कॉलेज को 4-1 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। सैदपुर ब्रिगेड ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और शानदार टीमवर्क के दम पर एकतरफा जीत अपने नाम की।
टूर्नामेंट के दौरान मैचों के संचालन में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है, जिसके प्रशिक्षित रेफरी और अंपायर मैचों का संचालन कर रहे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जून 2026 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन अधिकारियों के बीच खेल भावना, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
आज मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, सहभागिता एवं खेल के प्रति समर्पण देखने को मिला जो भारतीय सेना की शारीरिक दक्षता, टीम भावना एवं आपसी एकजुटता की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
