मंत्री और आईएएस के खिलाफ पोस्टर लगाने पर निगम ने करवाया मामला दर्ज
जयपुर : जयपुर के बाईस गोदाम सर्किल पर सहकारिता मंत्री गौतम दक और सीनियर आईएएस मंजू राजपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जुड़े मामलों के पोस्टर लगाने के मामले में नगर निगम हेरिटेज सख्त नजर आ रहा है। जिसके चलते नगर निगम सिविल लाइन…

जयपुर : जयपुर के बाईस गोदाम सर्किल पर सहकारिता मंत्री गौतम दक और सीनियर आईएएस मंजू राजपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जुड़े मामलों के पोस्टर लगाने के मामले में नगर निगम हेरिटेज सख्त नजर आ रहा है। जिसके चलते नगर निगम सिविल लाइन जोन ने बिना अनुमति सरकारी होल्डिंग पर विज्ञापन लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद अब अशोकनगर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उप निरीक्षक घनश्याम ने बताया कि सिविल लाइन्स जोन नगर निगम जयपुर हेरिटेज क्षेत्र के वार्ड नंबर 49 में सहकार मार्ग स्थित एमजीएफ मॉल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से विज्ञापन बैनर चस्पा कर दिया। यह बैनर नगर निगम हेरिटेज के एक विज्ञापन बोर्ड पर लगाया गया था। इसका ऑप्शन नहीं करके नगर निगम ने सरकारी योजनाओं के विज्ञापनों के लिए खुद अपने पास रख रखा था।
बैनर में लिखा था कि सीएम साहब सुनो सुनो करोड़ों के घोटालों के आरोपियों को बचा रहे सहकारिता मंत्री गौतम दक और रजिस्ट्रार मंजू राजपाल। हालांकि बैनर एक सप्ताह पहले लगाया गया था,लेकिन बैनर की फोटो वायरल होने के बाद नगर निगम हेरिटेज की ओर से अशोकनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। मामला दर्ज होने से पहले बैनर को हटा दिया गया था। उसके स्थान पर सरकारी योजनाओं के प्रचार के बैनर लगा दिए गए थे। इस विज्ञापन के लगने के बाद नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान और अन्य सरकारी योजनाओं के प्रचार में बाधा बन गई। इसके साथ ही शहरी सौंदर्यीकरण पर भी असर पड़ा। जिसे नगर निगम ने सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति का विरूपण माना है। निगम के अनुसार, यह मामला राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 297 क और राजस्थान संपत्ति विरूपण एवं निवारण अधिनियम 2006 की धारा 3/6 का उल्लंघन है। इसके बाद इस संबंध में सिविल लाइन जोन के उपायुक्त ने अशोकनगर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर नगर निगम हेरिटेज आयुक्त की ओर से आरओ सत्यनारायण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
