द इंडियन व्यू

भारी मात्रा में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात अभियान चलाकर 22 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम नवीन कुमार है। वह बिहार के वैशाली जिले का निवासी…

Ragwendra P Singh
February 5, 2026
2 min read
भारी मात्रा में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात अभियान चलाकर 22 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम नवीन कुमार है। वह बिहार के वैशाली जिले का निवासी है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े नवीन कुमार को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद तीन बैग से कुल 22 किलो गांजा बरामद किया गया। जांच में सामने आया है कि गांजा की यह खेप कुचबिहार से सिलीगुड़ी लाई गई थी, जिसे आरोपित बिहार ले जाने की फिराक में था। वह जंक्शन पर बिहार जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

 

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि नवीन कुमार 12वीं कक्षा का छात्र है और कुछ पैसों के लालच में डिलीवरी मैन बनकर गांजा तस्करी में शामिल हुआ था। बरामद गांजा की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…