भारतीय हॉकी के ड्रैगफ्लिक स्टार जुगराज सिंह का शतक, 100वें मैच की उपलब्धि
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर और ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए। यह उपलब्धि उन्होंने जर्मनी के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले के दौरान…

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर और ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए। यह उपलब्धि उन्होंने जर्मनी के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले के दौरान हासिल की। इस अवसर पर हॉकी इंडिया ने उन्हें बधाई दी।
पंजाब के अमृतसर से संबंध रखने वाले जुगराज सिंह ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एफआईएच प्रो लीग के दौरान भारतीय सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी सटीक ड्रैगफ्लिक और मजबूत रक्षात्मक खेल के दम पर टीम में महत्वपूर्ण स्थान बना लिया।
जुगराज भारत की कई उल्लेखनीय सफलताओं का हिस्सा रहे हैं। वह 2025 में बिहार के राजगीर में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने 2023 में चेन्नई और 2024 में चीन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके खाते में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स का रजत पदक भी है।

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए जुगराज सिंह ने कहा कि भारत के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने अपने परिवार, हॉकी इंडिया, कोचों और साथियों का समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में भी कड़ी मेहनत करते हुए टीम की सफलता में योगदान देना और देश के लिए अधिक से अधिक उपलब्धियां हासिल करना है।
हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने जुगराज की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पदार्पण के बाद से लगातार शानदार प्रगति की है। उनकी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने की क्षमता और मजबूत रक्षा भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
वहीं हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व का क्षण होता है। जुगराज ने पिछले चार वर्षों में निरंतर विकास और दृढ़ता का परिचय दिया है तथा उनका सफर देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
