भारतीय स्पिनर गौहर सुल्ताना ने सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
गुरुवार को भारतीय महिला टीम की बाएं हाथ की स्पिनर गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया और कहा कि खेल के शीर्ष स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए ‘सबसे बड़ा सम्मान’ है। इस खिलाड़ी ने 2008 में…

गुरुवार को भारतीय महिला टीम की बाएं हाथ की स्पिनर गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया और कहा कि खेल के शीर्ष स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए ‘सबसे बड़ा सम्मान’ है।

इस खिलाड़ी ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। सुल्ताना ने भारत की तरफ से 50 वनडे और 37 टी-20 मैच खेले।
उन्होंने आखिरी बार अप्रैल 2014 में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह इस बीच हालांकि घरेलू क्रिकेट में खेलती रही तथा उन्होंने 2024 और 2025 में महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स का प्रतिनिधित्व किया था।
सुल्ताना ने गुरुवार को संन्यास की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘वर्ल्ड कप और विभिन्न दौराें में शीर्ष स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

इनमें मेरे कौशल और जज्बे की भी परीक्षा हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर विकेट, मैदान में हर डाइव, टीम के साथियों के साथ हडल (मैदान पर घेरा बनाना) ने मुझे एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में निखारने में मदद की।’’
सुल्ताना ने वनडे मैचों में 19.39 की औसत से 66 विकेट और टी-20 मैचों में 26.27 की औसत से 29 विकेट लिए। उन्होंने 2009 और 2013 में दो वनडे वर्ल्ड कप खेले और 11 मैचों में 12 विकेट लिए। सुल्ताना ने 2009 से 2014 तक तीन टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया और सात विकेट हासिल किए। सुल्ताना वर्तमान में बीसीसीआई की लेवल दो कोच हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
