द इंडियन व्यू

भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, कोरिया को 4-2 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप के सुपर चार चरण की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को कोरिया को 4-2 से हराया। @TheHockeyIndia पूल बी में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रही भारतीय टीम से वैष्णवी विठ्ठल फाल्के ने दूसरे मिनट…

Ragwendra P Singh
September 10, 2025
1 min read
भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, कोरिया को 4-2 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप के सुपर चार चरण की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को कोरिया को 4-2 से हराया।

@TheHockeyIndia

पूल बी में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रही भारतीय टीम से वैष्णवी विठ्ठल फाल्के ने दूसरे मिनट में, संगीता कुमारी ने 33वें मिनट में, लालरेमसियामी ने 40वें मिनट में और रुतुजा ददासो पिसल ने 59वें मिनट में गोल किए।

कोरिया से दोनों गोल यूजिन किम ने 33वें और 53वें मिनट में किए। भारत अब अपना अगला मुकाबला गुरुवार को चीन के खिलाफ खेलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।