भारतीय महिला हॉकी टीम की एशिया कप 2025 में दमदार शुरुआत की तैयारी
भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप 2025 में शुक्रवार से अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। चोटों से जूझ रही भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामेंट बीते खराब प्रदर्शन को भुलाने और विश्व कप के लिए क्वालीफाई…

भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप 2025 में शुक्रवार से अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। चोटों से जूझ रही भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामेंट बीते खराब प्रदर्शन को भुलाने और विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का एक बड़ा मौका है।

विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारत पूल बी में है, जहां उसका मुकाबला थाईलैंड (रैंकिंग 30), जापान (12) और सिंगापुर (31) से होगा। भारत इस पूल की सबसे मजबूत टीम है।
पूल ए में चीन (रैंक 4), दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीनी ताइपै शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं और यह प्रतियोगिता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। भारत का दूसरा मुकाबला शनिवार को जापान से और तीसरा मैच 8 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ होगा।
टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता और भरोसेमंद ड्रैग फ्लिकर दीपिका चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सविता को अभ्यास सत्र के दौरान टखने में चोट लगी, जबकि दीपिका की जगह अब साक्षी को टीम में शामिल किया गया है। दीपिका हाल ही में बेहतरीन फॉर्म में थीं, और उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
अब कप्तान सलीमा टेटे, नवनीत कौर, उदिता, नेहा, शर्मिला देवी और लालरेम्सियामी जैसे खिलाड़ियों पर अधिक जिम्मेदारी होगी। भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है।
एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में टीम सबसे नीचे रही और 16 मैचों में 100 से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर गंवाने की आलोचना भी हुई, जिनमें से 17 अकेले बेल्जियम के खिलाफ थे।
2004 और 2017 में एशिया कप जीत चुकी भारतीय टीम इस बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह पर भी टीम के प्रदर्शन को लेकर काफी दबाव है।
प्रो लीग में खराब नतीजों के बाद अब एशिया कप के जरिए वापसी जरूरी हो गई है। हर पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 चरण में पहुंचेंगी। सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी।
भारतीय टीम : बांसरी सोलंकी और बिछू देवी खारीबम (गोलकीपर), मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, नेहा, वैष्णवी फाल्के, सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी, सुनेलिटा टोप्पो, नवनीत कौर, रूतुजा पिसाल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान, साक्षी, संगीता कुमारी
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
