द इंडियन व्यू

भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप 11 मई से, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर

हॉकी इंडिया आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 11 से 20 मई तक सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर लगाएगा। यह शिविर इसलिए अहम है, क्योंकि टीम एफआईएच नेशंस कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के एक्सपोजर टूर पर जाएगी।…

Ragwendra P Singh
May 10, 2026
2 min read
भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप 11 मई से, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर

हॉकी इंडिया आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 11 से 20 मई तक सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर लगाएगा। यह शिविर इसलिए अहम है, क्योंकि टीम एफआईएच नेशंस कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के एक्सपोजर टूर पर जाएगी। यह कप 15 से 21 जून तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होगा।

आने वाले कैंप के बारे में मुख्य कोच मारिजने ने रविवार को कहा, “यह ऑस्ट्रेलिया के हमारे आगामी दौरे से पहले एक छोटा कैंप होगा। इस कैंप का मुख्य फोकस खेल के फिटनेस पहलुओं पर होगा और उनमें सुधार करना होगा। हम इस मामले में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और एक टीम के तौर पर अगला कदम उठाना चाहते हैं।”

यह कैंप इस साल के अंत में होने वाले अहम मुकाबलों से पहले अपनी ताकत का आकलन करने का मौका देगा। इन मुकाबलों में 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाला एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप-2026 और 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेल शामिल हैं।

साभार : गूगल

इस कैंप का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि एफआईएच नेशंस कप का विजेता 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए सीधे तौर पर क्वालिफाई कर लेगा। इसके अलावा 2026–27 एफआईएच हॉकी प्रो लीग का विजेता एलए 2028 ओलंपिक्स के लिए सीधे तौर पर क्वालिफाई कर लेगा।

आने वाले कैंप में वही 31 खिलाड़ी शामिल होंगे, जो अप्रैल में मुख्य कोच सजोर्ड मारिजने की देखरेख में हुए पिछले राष्ट्रीय कैंप का हिस्सा थे। यह टीम की तैयारी का एक और अहम चरण होगा, जिसमें मुख्य रूप से खिलाड़ियों के तालमेल को मजबूत करने, फिटनेस के स्तर को बेहतर बनाने और खेल के रणनीतिक पहलुओं को और निखारने पर जोर दिया जाएगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम (31 सदस्यीय सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर)

गोलकीपर
सविता, माधुरी किंडो, बिचू देवी खारीबाम, बंसारी सोलंकी

डिफेंडर्स
निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, ज्योति सिंह, लालथंतलुंगी, ज्योति, उदिता, शिल्पी डबास

मिडफील्डर्स

सुशीला चनु, मनीषा चौहान, वैष्णवी फाल्के, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे, नेहा, इशिका

फारवर्ड

दीपिका सोरेंग, रुतजा दादासो, बलजीत कौर, नवनीत कौर, दीपिका, अन्नु, ब्यूटी डुंगडुंग, हिना बानो, सोनम,  लालरेमसियामी, मुमताज खान, संगीता कुमारी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।