भारतीय टीम ने 564 रन पर घोषित की पहली पारी, गिल-राहुल ने जड़े शतक
न्यू चंडीगढ़ : भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल (126) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (100) ने शानदार शतक जड़े।…

न्यू चंडीगढ़ : भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल (126) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (100) ने शानदार शतक जड़े। साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वाशिंगटन सुंदर (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
अफगानिस्तान के लिए तेज गेंदबाद मोहम्मद सलीम सैफी सबसे सफल रहे और छह विकेट अपने नाम किए, जबकि जियाउर रहमान शरीफी और हशमातुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिला।
न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम ने दूसरे दिन पहली पारी में तीन विकेट पर 368 रन से आगे खेलना शुरु किया। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया और पहली पारी में टीम के स्कोर को 400 रन के पार ले गए। हालांकि कुछ देर बाद कप्तान गिल 177 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 126 रन बनाकर आउट हो गए।
भारतीय टीम का ध्रुव जुरेल के रूप में पांचवां विकेट गिरा। जुरेल 20 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। सुबह के सत्र में भारतीय टीम को ऋषभ पंत के रूप में एक और झटका लगा। पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक के करीब थे, लेकिन बड़ा शॉट मारने के दौरान कैच आउट हो गए। पंत ने 121 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।
दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारतीय टीम पहली पारी में छह विकेट खोकर 475 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में टीम ने 500 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया। भारत का सातवां विकेट 510 के कुल स्कोर पर गिरा। मानव सुथार अपने पदार्पण मैच की पहली पारी में 41 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद भारतीय टीम ने 564 रन पर पारी घोषित कर दी। वाशिंगटन सुंदर 68 गेंदों पर 52 रन और कुलदीप यादव 26 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले भारत की ओर से पहले दिन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 165 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 100 रन, साई सुदर्शन 104 गेंदों पर 81 रन और यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में 24 रन बनाए थे। ---------------
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
