द इंडियन व्यू

भारतीय ड्रेसिंग रूम का राज : करुण नायर ने बताया गंभीर के एक मैसेज का जादू

हाल ही में टीम इंडिया परिवर्तन के दौर की पहली परीक्षा में सफल रही। भारत ने इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। यह सीरीज काफी रोमांचक रही। साभार : गूगल शुभमन गिल की अगुवाई में टीम जब इंग्लैंड…

Ragwendra P Singh
August 10, 2025
2 min read
भारतीय ड्रेसिंग रूम का राज : करुण नायर ने बताया गंभीर के एक मैसेज का जादू

हाल ही में टीम इंडिया परिवर्तन के दौर की पहली परीक्षा में सफल रही। भारत ने इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। यह सीरीज काफी रोमांचक रही।

साभार : गूगल

शुभमन गिल की अगुवाई में टीम जब इंग्लैंड पहुंची थी तो उससे ज्यादा उम्मीद नहीं लगाई गई। इसकी वजह विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति थी, जिन्होंने सीरीज से पहले टेस्ट रिटायरमेंट ले लिया।

शुभमन ब्रिगेड की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उसने किसी भी मैच में आखिर तक हार नहीं मानी। अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने अब भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम के अंदर की एक बात बताई है। उन्होंने कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर के एक मैसेज ने टीम इंडिया में जुनून भरा था।

नायर ने कहा, "शुरुआत में ही गौती (गौतम गंभीर) भाई ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि हम इसे एक परिवर्तन के दौर से गुजरने वाली टीम के रूप में देखें। वह नहीं चाहते थे कि हम ऐसा महसूस करें। हमें जो पहला मैसेज मिला, वो था 'यह कोई यंग टीम नहीं बल्कि एक गन टीम है और सभी को इसे अंदर से महसूस करना चाहिए।'

टीम के अंदर यही संदेश था कि हर कोई टीम के लिए खेले और एक-दूसरे को सपोर्ट करे। कोच या कप्तान का ऐसा कहना एक बात है लेकिन इसे महसूस करना अद्भुत था।" नायर ने सीरीज में चार मैचों में 25.62 के औसत से 205 रन बनाए, जिसमें एक फिफ्टी है। नायर 8 साल बाद भारत के लिए खेले।

इस बल्लेबाज ने युवा कप्तान गिल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "शुभमन ने जिस तरह से सभी को एकजुट रखा और जो प्रोत्साहन दिया, वो देखने लायक था। वह शुरू से ही अपनी बातचीत में बिल्कुल स्पष्ट थे। शुभमन ने टीम का नेतृत्व करते हुए एक बल्लेबाज के रूप में जो हासिल किया, उन्होंने गौती भाई द्वारा दिए गए मैसेज की भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया।"

गिल ने 10 पारियों में 75.40 के औसत से 754 रन बनाए, जो सीरीज में सर्वाधिक थे। उन्होंने चार शतक लगाए। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। गिल एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन चुके हैं। वह ओवरऑल लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।