ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र 3 सितंबर से, दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी दिखाएंगे दम
बेंगलुरु में ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र तीन सितंबर से आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। टेक महिंद्रा और शतरंज की वैश्विक संचालक फिडे की संयुक्त पहल के रूप में शुरू हुई ग्लोबल शतरंज लीग ने…

बेंगलुरु में ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र तीन सितंबर से आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। टेक महिंद्रा और शतरंज की वैश्विक संचालक फिडे की संयुक्त पहल के रूप में शुरू हुई ग्लोबल शतरंज लीग ने शतरंज के पारंपरिक प्रारूप में कई नए बदलाव किए हैं।
इसमें फ्रेंचाइजी आधारित टीमें, मिश्रित (पुरुष और महिला) टीम संयोजन तथा तेज गति वाले मुकाबलों का प्रारूप शामिल है। चौथे सत्र में भी दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी टीम आधारित प्रारूप में खिताब के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे।
ग्लोबल शतरंज लीग के आयुक्त गौरव रक्षित ने कहा, ‘ग्लोबल शतरंज लीग की स्थापना शतरंज को वास्तव में एक वैश्विक दर्शक खेल बनाने के उद्देश्य से की गई थी। चौथे सत्र का बेंगलुरु में आयोजन लीग के साथ-साथ खेल के विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है। यहीं से शतरंज के नए अध्याय की शुरुआत होगी।’

फिडे अध्यक्ष आर्कादी द्वोरकोविच ने कहा, ‘हमें ग्लोबल शतरंज लीग के चौथे सत्र को बेंगलुरु में आयोजित करते हुए खुशी हो रही है। भारत वैश्विक शतरंज आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और बेंगलुरु इस गति को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श मंच प्रदान करता है।’ पिछले सत्रों में भारत के शीर्ष ग्रैंडमास्ट आर. प्रज्ञानानंदा, डी. गुकेश और महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भी इस लीग का हिस्सा रह चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
