भारत में ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सीजन, आयोजकों ने किया बड़ा ऐलान
टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र भारत में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य देश में लोकप्रिय हो रही शतरंज संस्कृति का लाभ…

टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र भारत में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य देश में लोकप्रिय हो रही शतरंज संस्कृति का लाभ उठाना है।
जीसीएल ने कहा कि मेजबान शहर की घोषणा जल्द की जाएगी। इस आयोजन का तीसरा सत्र पिछले दिसंबर में मुंबई में आयोजित किया गया था, जिसमें एल्पाइन एसजी पाइपर्स टीम चैंपियन बनी थी। लीग ने खेल के प्रारूप में बदलाव किया है। रैपिड प्रारूप के मुकाबलों, मिश्रित टीमों और कड़े प्रतिस्पर्धी मैचों के जरिए इसे दर्शकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है।
ग्लोबल शतरंज लीग के आयुक्त गौरव रक्षित ने कहा, ‘‘खेल के प्रति भारत का जुनून और इसका तेजी से बढ़ता शतरंज पारिस्थितिकी तंत्र इसे लीग के लिए एक स्वाभाविक गंतव्य बनाता है। हम एक और रोमांचक सत्र का इंतजार कर रहे हैं, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और वैश्विक प्रशंसक वर्ग को एक साथ लाएगा।’’

चौथा सत्र एक बार फिर टीम-आधारित प्रारूप में दुनिया के अग्रणी खिलाड़ियों को एक साथ लाएगा। फिडे अध्यक्ष अर्काडी ड्वोरकोविच ने कहा, ‘‘ग्लोबल शतरंज लीग ने विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा को एक आकर्षक टीम प्रारूप के साथ जोड़कर खेल में नयी ऊर्जा का संचार किया है। यह नये और मौजूदा दर्शकों दोनों को समान रूप से आकर्षित करता है।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
