भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 यूथ टेस्ट दूसरा दिन: एकांश सिंह के शतक के बाद भारत की सधी शुरुआत
चेल्म्सफोर्ड : एकांश सिंह के जुझारू शतक की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 309 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत अंडर-19 टीम ने दूसरे युवा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 51 रन बना लिए थे। दिन का…

चेल्म्सफोर्ड : एकांश सिंह के जुझारू शतक की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 309 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत अंडर-19 टीम ने दूसरे युवा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 51 रन बना लिए थे। दिन का खेल बारिश के कारण प्रभावित रहा और सिर्फ 28.3 ओवर ही फेंके जा सके।
स्टंप्स के समय आयुष म्हात्रे 20 रन और विहान मल्होत्रा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत फिलहाल इंग्लैंड के स्कोर से 258 रन पीछे है।
पहले दिन 66 रन बनाकर नाबाद लौटे एकांश सिंह ने कप्तान थॉमस रियू (59) के साथ छठे विकेट के लिए 90 रनों की अहम साझेदारी की थी। दूसरे दिन एकांश ने 155 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
उन्होंने जेम्स मिंटो (46) के साथ नौवें विकेट के लिए 100 रनों की अहम साझेदारी की। मिंटो ने भी 89 गेंदों में एक छक्का और छह चौके लगाए।
भारत की ओर से लेग स्पिनर नमन पुष्पक ने सबसे सफल गेंदबाज़ी करते हुए 76 रन देकर चार विकेट चटकाए। इसके अलावा आदित्य रावत और आरएस अम्बरीश ने दो-दो विकेट लिए। हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा को एक-एक सफलता मिली।
भारत की शुरुआत आक्रामक रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एलेक्स ग्रीन के ओवर में एक चौका और दो छक्के लगाए, लेकिन ग्रीन ने उन्हें एएम फ्रेंच के हाथों कैच करवाकर 20 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद बारिश ने खेल में खलल डाला और दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर:
इंग्लैंड अंडर-19 टीम : 309 ऑलआउट (81.3 ओवर में)
(एकांश सिंह 117, थॉमस रियू 59; नमन पुष्पक 4/76)
भारत अंडर-19: 51/1 (9 ओवर में)
(आयुष म्हात्रे 24, विहान मल्होत्रा 6; एलेक्स ग्रीन 1/34)
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
