द इंडियन व्यू

भारत-पाक सीमा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बीएसएफ ने पकड़ी ड्रोन, हेरोइन व गोला-बारूद की बड़ी खेप

चंडीगढ़ : पंजाब में भारत-पाकिस्तानअंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने खुफिया सूचना पर आधारितकार्रवाइयों के दौरान ड्रोन, हेरोइन औरगोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद कर एक बार फिर तस्करी नेटवर्क पर सख्त प्रहार…

Ragwendra P Singh
November 18, 2025
2 min read
भारत-पाक सीमा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बीएसएफ ने पकड़ी ड्रोन, हेरोइन व गोला-बारूद की बड़ी खेप

चंडीगढ़ : पंजाब में भारत-पाकिस्तानअंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने खुफिया सूचना पर आधारितकार्रवाइयों के दौरान ड्रोन, हेरोइन औरगोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद कर एक बार फिर तस्करी नेटवर्क पर सख्त प्रहार कियाहै। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार अमृतसर, तरन तारन औरफिरोजपुर सेक्टर में अलग-अलग स्थानों से तस्करी की कई कोशिशों को नाकाम किया गया।बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार अमृतसरसेक्टर में तैनात जवानों ने निगरानी के दौरान डीजेआई मैविक 3क्लासिक मॉडल का ड्रोन पकड़ा। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ड्रोन काइस्तेमाल पाकिस्तान की ओर से प्रतिबंधित सामग्री भेजने के लिए किया जाता था। इसकेबाद तरनतारन जिले में गश्ती कर रही टुकड़ी ने खेतों की ओर संदिग्ध हलचल दिखने परइलाके को घेरा और तलाशी के दौरान 548ग्राम हेरोइन बरामद की।वहीं, फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने एक और बड़ी सफलता हासिल करतेहुए बाड़ के पास से 5 पैकेटों में कुल 2.649 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पैकेटों पर अक्सर इस्तेमालहोने वाले पाकिस्तान आधारित ड्रग नेटवर्क के पहचान चिह्न पाए गए। इसी कड़ी मेंबीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में मुक्तियावाला क्षेत्र के पास से 9एमएमके 50 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए।यह आशंका जताई जा रही है कि यहकारतूस किसी तस्करी रूट के माध्यम से भारत के अंदर गैंगस्टरों या तस्करी गिरोहोंतक पहुंचाए जाने थे। बीएसएफ ने बताया कि हाल के दिनों में सीमा पर ड्रोनगतिविधियों में वृद्धि हुई है लेकिन जवानों कीसतर्कता और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से इन प्रयासों को लगातार नाकाम किया जा रहाहै।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…