द इंडियन व्यू

भारत का डबल धमाका: महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में 1-2 फिनिश

नई दिल्ली : कज़ाखस्तान के शिमकेंट में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) के दूसरे दिन भारत की कनक बुधवार और अगम ग्रेवाल ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल युवा वर्ग में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीतकर…

Ragwendra P Singh
August 19, 2025
2 min read
भारत का डबल धमाका: महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में 1-2 फिनिश

नई दिल्ली : कज़ाखस्तान के शिमकेंट में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) के दूसरे दिन भारत की कनक बुधवार और अगम ग्रेवाल ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल युवा वर्ग में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीतकर भारत के लिए 1-2 फिनिश दर्ज की।

सुहल जूनियर वर्ल्ड कप 2025 की विजेता कनक ने 238.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं अगम ने 236.0 अंकों के साथ रजत पदक जीता। फाइनल में भारत की तीसरी प्रतिभागी गंबेर्या वी. गौड़ा 172.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। तीनों ने मिलकर टीम स्वर्ण पदक भी जीता।

क्वालिफिकेशन राउंड में अगम ग्रेवाल ने 577 अंक के साथ टॉप किया, जबकि कनक ने 566 और गंबेर्या ने 558 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत ने कुल सात पदक जीते। इससे पहले जूनियर महिला वर्ग में रश्मिका सहगल ने स्वर्ण और सीनियर महिला वर्ग में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता था।

इसके अलावा टीम स्पर्धाओं में भी भारत को सफलता मिली। फाइनल के दौरान कनक ने 10 शॉट्स के बाद बढ़त बना ली और 24वें शॉट तक उसे बनाए रखा, अंत में उन्होंने 10.4 के उच्च स्कोर के साथ जीत पक्की की।

वहीं अगम, जो 12 शॉट्स के बाद चौथे स्थान पर थीं, उन्होंने 9.5 और 10.3 अंकों के स्कोर के साथ तेजी से बढ़त ली और रजत पदक तक पहुंच गईं। उस समय वे ईरान की पारिमा अमीरी और गंबेर्या से पीछे थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।