द इंडियन व्यू

भांबरी-वीनस की जोड़ी अगले दौर में, बोपन्ना और काधे की चुनौती समाप्त

भारतीय युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस ने न्यूयॉर्क में मार्कोस गिरोन और लर्नर टिएन की अमेरिकी जोड़ी को मात देकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई, लेकिन रोहन बोपन्ना और अर्जुन…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
2 min read
भांबरी-वीनस की जोड़ी अगले दौर में, बोपन्ना और काधे की चुनौती समाप्त

भारतीय युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस ने न्यूयॉर्क में मार्कोस गिरोन और लर्नर टिएन की अमेरिकी जोड़ी को मात देकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई, लेकिन रोहन बोपन्ना और अर्जुन काधे अपने अपने जोड़ीदारों के साथ हारकर बाहर हो गए।

साभार : गूगल

भांबरी और वीनस की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0, 6-3 से जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी विरोधी टीम को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया और मैच में सिर्फ तीन गेम गंवाए। भांबरी और वीनस ने पहले सेट में एक भी गेम नहीं गंवाया और दूसरे सेट में भी अपनी लय बरकरार रखा।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस जल्दी ही तोड़ दी और आसानी से मैच अपने नाम किया। स्टार भारतीय खिलाड़ी बोपन्ना और मोनाको के उनके जोड़ीदार रोमेन अर्नेडो शनिवार की रात को खेले गए मैच में रॉबर्ट कैश और जेम्स ट्रेसी की अमेरिकी जोड़ी से मात्र एक घंटे पांच मिनट में 4-6, 3-6 से हार गए।

कैश और ट्रेसी ने शानदार प्रदर्शन किया और ब्रेक प्वाइंट को प्रभावी ढंग से भुनाया। इस बीच अमेरिकी ओपन में पदार्पण कर रहे काधे और उनके जोड़ीदार डिएगो हिडाल्गो का मुकाबला मैट पैविक और मार्सेलो अरेवालो की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से था।

काधे और हिडाल्गो ने पहला सेट जीतकर दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को थोड़ा परेशान किया, लेकिन आखिर में 7-5, 6-7(4), 4-6 से हार गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।