द इंडियन व्यू

बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'दे दे प्यार दे-2','कांथा' की कमाई हुई कमजोर

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे-2' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही शानदार शुरुआत कर चुकी है। वीकेंड पर फिल्म ने बेहतरीन कमाई दर्ज की और 2019 में आई पहली किस्त की तरह ही…

Ragwendra P Singh
November 18, 2025
2 min read
बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'दे दे प्यार दे-2','कांथा' की कमाई हुई कमजोर

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे-2' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही शानदार शुरुआत कर चुकी है। वीकेंड पर फिल्म ने बेहतरीन कमाई दर्ज की और 2019 में आई पहली किस्त की तरह ही दर्शकों ने इस सीक्वल को भी खूब सराहा है। अब चौथे दिन की कमाई की ताज़ा रिपोर्ट सामने आ गई है। दूसरी तरफ दुलकर सलमान की फिल्म 'कांथा' के नए बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी जारी हो चुके हैं।'दे दे प्यार दे-2' का बॉक्स ऑफिस रिपोर्टसैकनिल्क के रिपोर्ट अनुसार, 'दे दे प्यार दे-2' ने अपने पहले सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ और दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकेंड के मुकाबले सोमवार को गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कुल मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।'कांथा' का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट'दे दे प्यार दे-2' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सलमान, समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म 'कांथा' भी रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने चौथे दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले यह पहले दिन 4.35 करोड़, दूसरे दिन 5 करोड़ और तीसरे दिन 4.5 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर चुकी है। चार दिनों के बाद 'कांथा' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 15.50 करोड़ रुपये हो गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…