द इंडियन व्यू

बैन शेल्टन क्वार्टर फाइनल में, अब डी मिनौर से होगी टक्कर

13वीं वरीयता प्राप्त इटली के फ्लावियो कोबोली को 6 . 4, 4 . 6, 7 . 6 से हराकर चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के बेन शेल्टन ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उनका सामना आस्ट्रेलिया के नौवीं वरीयता…

Ragwendra P Singh
August 4, 2025
1 min read
बैन शेल्टन क्वार्टर फाइनल में, अब डी मिनौर से होगी टक्कर

13वीं वरीयता प्राप्त इटली के फ्लावियो कोबोली को 6 . 4, 4 . 6, 7 . 6 से हराकर चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के बेन शेल्टन ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उनका सामना आस्ट्रेलिया के नौवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनौर से होगा जिन्होंने अमेरिका के सातवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो को 6 . 2, 4 . 6, 6 . 4 से हराया।

साभार : गूगल

छठी वरीयता प्राप्त रूस के आंद्रेइ रूबलेव अपने मुकाबले में स्पेन के अलेजांद्रो फोकिना से 6 . 7, 7 . 6, 3 . 0 से आगे थे जब थकान के चलते फोकिना ने कोर्ट छोड़ दिया। रूबलेव का सामना अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और चेक गणराज्य के जिरि लेहेका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।