बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप : भारत ने हांगकांग को हराकर ग्रुप डी में हासिल किया शीर्ष स्थान
भारत ने रविवार को बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में हांगकांग चीन को 110-100 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा और ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत और हांगकांग दोनों इस मैच से पहले ही नॉक-आउट चरण…

भारत ने रविवार को बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में हांगकांग चीन को 110-100 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा और ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत और हांगकांग दोनों इस मैच से पहले ही नॉक-आउट चरण में अपनी जगह पक्की कर चुके थे।

रुजुला रामू ने आईपी सुम याउ को 11-8 से हराकर एक बार फिर भारत को जीत से शुरुआत कराई। भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बुरू की दुनिया की छठे नंबर की युगल जोड़ी ने चेउंग साई शिंग और देंग ची फाई के खिलाफ बढ़त 22-13 कर दी।
हांगकांग के लाम का तो ने 13 अंक बनाकर अपनी टीम को अंतर कम करने में मदद की लेकिन रौनक चौहान भारत को 33 अंक तक ले गए। पांच मैचों के बाद दोनों टीमों के बीच 55-49 के स्कोर से छह अंक का अंतर था।
फिर जूनियर विश्व नंबर एक खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने दूसरे बालिका एकल में लियू होई किउ अन्ना पर दबदबा बनाते हुए 66-54 से बढ़त बनाकर भारत को एक बार फिर बढ़त दिला दी।
अगले चार मैच बराबरी के रहे, पर भारत ने बढ़त बनाए रखी और ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सोमवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जिसमें उसका सामना जापान से होगा।
जापान ग्रुप ए में थाईलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 में किया था जिसमें उसने कांस्य पदक जीता था। पिछले साल भारत क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से 2-3 से हारकर पदक से चूक गया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
