'बुमराह को एडजस्ट करना होगा', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्यों दिया ऐसा बयान
Sanjay Manjrekar On Jasprit Bumrah: इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह ने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण 5 में से सिर्फ 3 मैच ही खेले. इसके कारण उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर क्रिकेट के गलियारों में बहस जारी है. इस बीच अब…

Sanjay Manjrekar On Jasprit Bumrah: इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह ने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण 5 में से सिर्फ 3 मैच ही खेले. इसके कारण उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर क्रिकेट के गलियारों में बहस जारी है. इस बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बुमराह को लेकर बयान दिया है और कहा है कि बुमराह को एडजस्ट करना पड़ेगा.
क्या बोले संजय मांजरेकर?
जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है. इसपर कई पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी राय दे रहे हैं. ऐसे में संजय मांजरेकर कहां पीछे रहने वाले थे, अब उन्होंने भी बूम-बूम के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बयान दिया है. उनका मानना है कि जसप्रीत बुमराह को एडजस्ट करना चाहिए, क्योंकि भारतीय क्रिकेट एडजस्ट नहीं करेगा.
मांजरेकर ने कहा, 'खेल हमेशा हमें आईना दिखाता है, चाहे हम कितनी भी कोशिश कर लें और चींजों से चिपके क्यों न रहें. ये अलग तरह की न्याय है कि हम वो दोनों टेस्ट मैच जीते जो बुमराह नहीं खेले.'
उन्होंने आगे कहा, 'जब बड़े खिलाड़ियों को चुनने की बात है तो ये भारतीय क्रिकेटर्स के लिए उत्साह बढ़ाने वाली बात होनी चाहिए. इंडियन टीम के सिलेक्टर्स को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे. ये सीरीज इनके लिए बड़ा सबक रही है और हमारे लिए भी. 2 टेस्ट जो भारत ने जीते उनमें न रोहित शर्मा थे, न विराट कोहली और न ही जसप्रीत बुमराह. ये मुझे खेल और जिंदगी के एक बहुत सच्चे पहलू की याद दिलाता है कि कोई भी महान नहीं है. इसी तरह भारत को बुमराह को भी मैनेज करना चाहिए.'
बुमराह नहीं हो सकते मुख्य गेंदबाज
वर्कलोड मैनेज की बात को आगे बढ़ाते हुए संजय मांजरेकर ने ये तक कह दिया कि जसप्रीत बुमराह आपके मुख्य गेंदबाज नहीं हो सकते, क्योंकि वह लगातार 2 मैच नहीं खेल सकते हैं. मांजरेकर ने कहा, 'यदि वह 2 लगातार मैच नहीं खेल सकते, कई बार इससे अधिक, तो वह आपके मुख्य गेंदबाज नहीं हो सकते. जो लोग मैच फिट हैं, खेलने को तैयार हैं उन्हें ही टीम में चुनना चाहिए.'
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
