बीसीसीआई फिटनेस टेस्ट में विराट ने दिखाया दम, सुनील छेत्री ने की तारीफ
स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली ने पिछले एक साल के अंदर ही टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है, ऐसे में वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में…

स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली ने पिछले एक साल के अंदर ही टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है, ऐसे में वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलेंगे।

वनडे विश्व कप 2027 तक अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए विराट कोहली ने कमर कस ली है। भारतीय खिलाड़ी हाल ही में फिटनेस टेस्ट से गुजरे हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया।
कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि विराट कोहली ने लंदन में फिटनेस टेस्ट दिया था, जिसको लेकर काफी आलोचना भी हुई थी। इस बीच फुटबॉलर सुनील छेत्री ने रविवार को एक कार्यक्रम में बताया कि विराट कोहली ने लंदन से उनके फिटनेस टेस्ट के अंक उनके साथ शेयर किए थे।
वनडे विश्व कप 2027 साउथ अफ्रीका, नामिबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने लंदन में फिटनेस टेस्ट करवाया था और अब उनके दोस्त भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने भी इस पर मुहर लगा दी है।
जबकि भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, वनडे कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल सहित अन्य को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जाना पड़ा।
एक पॉडकास्ट में सुनील छेत्री ने विराट कोहली की अनुशासित फिटनेस दिनचर्या की तारीफ की। उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि कोहली ने अपना फिटनेस टेस्ट लंदन से स्कोर पास किया।
पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान ने यह नहीं बताया कि कोहली कौन से टेस्ट दे रहे थे, लेकिन हालिया रिपोर्टों को देखते हुए यही लग रहा है कि ये बीसीसीआई के अनिवार्य टेस्ट ही थे।
सुनील छेत्री ने कहा, ''कुछ दिन पहले, उसने (कोहली) मुझे अपने टेस्ट में से एक का स्कोर शेयर किया, जोकि वह लंदन में कर रहे थे। यह बहुत ही लत लगाने वाला है और ऐसे लोगों को जानना बहुत अच्छा है।
अपने खराब दिनों में आप थोड़ा सुस्त महसूस करते हैं और जब आप उन्हें देखते हैं और सोचते हैं, 'चलो चलते हैं'। जब आप टॉप पर होते हैं, तो हर कोई विराट कोहली या रोनाल्डो बनना चाहता है, और इन दोनों का अपनी जगह बनाए रखना अविश्वसनीय है।''
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
