द इंडियन व्यू

बीसीसीआई टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को देगा 21 करोड़ रुपये का इनाम

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
2 min read
बीसीसीआई टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को देगा 21 करोड़ रुपये का इनाम

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को कुल 21 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह रकम टूर्नामेंट की आधिकारिक प्राइज मनी से आठ गुना अधिक है।

फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा की नाबाद 69 रनों की अर्धशतकीय पारी ने भारत को 5 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में तीसरी बार हराया और लगातार नौवीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर लिखा, “तीन वार। शून्य जवाब। एशिया कप चैम्पियंस। संदेश साफ है। टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपए का इनाम।” हालांकि बोर्ड ने इस पुरस्कार राशि के विभाजन की विस्तृत जानकारी अभी तक साझा नहीं की है। टीम को टूर्नामेंट आयोजकों से अलग से आधिकारिक प्राइज मनी के तौर पर यूएसडी 300,000 (लगभग 2.6 करोड़ रुपये) भी मिलेगी।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न केवल एशिया कप पर अपना दबदबा कायम किया, बल्कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी मजबूत संदेश दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी पुरस्कार राशि टीम के मनोबल को और बढ़ाएगी और खिलाड़ियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।