द इंडियन व्यू

बीसीसीआई का बड़ा फैसला : 15 साल बाद टीम इंडिया के मालिशिए राजीव कुमार की छुट्टी

बीसीसीआई के सपोर्ट स्टाफ पर फिर चाबुक चला है। बोर्ड ने एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के 15 साल पुराने सपोर्ट स्टाफ मेंबर राजीव कुमार को निकाल दिया है। वह टीम के मालिशिए थे। साभार : गूगल राजीव इंग्लैंड दौरे पर टीम के…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
2 min read

बीसीसीआई के सपोर्ट स्टाफ पर फिर चाबुक चला है। बोर्ड ने एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के 15 साल पुराने सपोर्ट स्टाफ मेंबर राजीव कुमार को निकाल दिया है। वह टीम के मालिशिए थे।

साभार : गूगल

राजीव इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ गए थे लेकिन अब उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया जाएगा। एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में शुरू होगा। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से बीसीसीआई ने अभिषेक नायर, अरुण कनाडे और सोहम देसाई सहित कई सहयोगी स्टाफ सदस्यों को हटाया है।

हालांकि, उपयुक्त रिप्लेसमेंट नहीं मिलने के कारण बोर्ड को फील्डिंग कोच टी दिलीप को फिर से नियुक्त करना पड़ा। मालिशिए राजीव कुमार खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन तालमेल के लिए जाने जाते थे, खासकर खासकर तेज गेंदबाजों के साथ।

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम के थिंक टैंक के एक प्रभावशाली सदस्य को लगता है कि सपोर्ट स्टाफ के टीम के साथ बहुत लंबे समय तक बने रहने से टीम को मिलने वाला लाभ कम होता है।

एक सोच यह भी है कि लंबे समय तक सहयोगी स्टाफ के साथ रहने से सभी खिलाड़ियों के साथ एक निश्चित सहजता का स्तर बढ़ जाता है और यह टीम के विकास के लिए हानिकारक है।

मैचों के दौरान राजीव अक्सर बाउंड्री रोप पर गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए चलते नजर आते थे। खिलाड़ी अपनी अकड़ती और दर्द भरी मांसपेशियों को आराम दिलाने के लिए सबसे पहले उन्हीं की ओर रुख करते थे।

टीम प्रबंधन की सिफारिश के बाद उनकी जगह एक नए मालिशिया को लाया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, "बीसीसीआई ने राजीव की सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। भारतीय टीम के लिए एक मालिशिए की नियुक्ति की जा चुकी है, जिसकी सिफारिश टीम प्रबंधन ने पहले ही कर दी थी।"

बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को शानदार फॉर्म के बावजूद टीम में शामिल नहीं किया गया, जिसने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट को हैरान कर दिया। शुभमन गिल की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई। उन्हें उपकप्तान बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।