द इंडियन व्यू

बीसीसीआई का बड़ा कदम : चयन समिति में जल्द होंगे बदलाव

हाल ही में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की थी। 15 खिलाड़ियों के इस स्क्वॉड के कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे, वहीं उप-कप्तान की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है।…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
2 min read
बीसीसीआई का बड़ा कदम : चयन समिति में जल्द होंगे बदलाव

हाल ही में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की थी। 15 खिलाड़ियों के इस स्क्वॉड के कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे, वहीं उप-कप्तान की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है। स्क्वॉड के ऐलान के कुछ दिन बाद बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए 2 सिलेक्टर बदलने का फैसला किया है।

साभार : गूगल

बीसीसीआई ने दो नए सिलेक्टर्स की नियुक्ति के लिए आज यानी गुरुवार, 22 अगस्त को आवेदन आमंत्रित किए हैं। जी हां, इसके अलावा वुमेंस टीम और जूनियर टीम के भी सिलेक्टर्स की पोजिशन खुली है।

बीसीसीआई की प्रेस रिलीज के अनुसार, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी सीनियर पुरुष, महिला और जूनियर पुरुष चयन समितियों में पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।” बीसीसीआई ने पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति में दो पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

चुने गए सदस्य सभी फॉर्मेट- टेस्ट, एकदिवसीय, टी20 और बीसीसीआई द्वारा निर्धारित किसी भी अन्य फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम का चयन करने के लिए ज़िम्मेदार होंगे।

केवल फर्स्ट क्लास अनुभव वाले क्रिकेटर ही राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने के पात्र हैं। उम्मीदवार को निम्नलिखित मानदंडों में से कम से कम एक को पूरा करना होगा-

न्यूनतम 7 टेस्ट मैच

या 30 फर्स्ट क्लास मैच

या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच

अतिरिक्त आवश्यकताएं:

कम से कम 5 वर्ष पहले खेल से संन्यास लिया हो।

5 सालों के लिए किसी भी बीसीसीआई क्रिकेट समिति का सदस्य नहीं रहा हो।

इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था कि मौजूदा चयन समिति - जिसमें अजीत अगरकर, एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरथ शामिल हैं - जांच के दायरे में है।

ऐसी खबरें थीं कि सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में इस समिति में बदलाव किए जा सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, शरथ की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नियुक्त किए जाने की संभावना है। शरथ के जूनियर पुरुष चयन समिति के प्रमुख बनने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।