द इंडियन व्यू

बीसीसीआई का एक्शन: काइल जैमीसन को आक्रामक जश्न पर सजा, मिला डिमेरिट प्वाइंट

बीसीसीआई ने काइल जैमीसन के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सजा सुनाई है। शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल मुकाबले के दौरान जब न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने एक चौका खाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के…

Ragwendra P Singh
May 2, 2026
3 min read
बीसीसीआई का एक्शन: काइल जैमीसन को आक्रामक जश्न पर सजा, मिला डिमेरिट प्वाइंट

बीसीसीआई ने काइल जैमीसन के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सजा सुनाई है। शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल मुकाबले के दौरान जब न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने एक चौका खाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड किया था तो उन्होंने इसका जश्न आक्रामक रूप से अपनाया था, वह वैभव सूर्यवंशी के मुंह के सामने चिल्लाते हुए नजर आए थे।

जैमीसन की इस हरकत की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। अब बीसीसीआई ने काइल जैमीसन के खिलाफ एक्शन लिया है। आईपीएल रिलीज के अनुसार, ‘दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज काइल जैमीसन को एक डिमेरिट प्वाइंट मिला है और उन्हें राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में मैच नंबर 43 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर चेतावनी मिली है।

साभार : सोशल मीडिया

जैमीसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया, जो "मैच में किसी अन्य खिलाड़ी की अपमानजनक भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने या आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़काने से संबंधित है।"

यह घटना पहली पारी के दूसरे ओवर में हुई, जब वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद, जैमीसन को आक्रामक तरीके से उनके करीब पाया गया, जिससे बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती थी। जैमीसन ने अपराध स्वीकार कर लिया है।’

दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (75 रन) और पाथुम निसांका (62 रन) के अर्धशतकों से मिली शानदार शुरूआत से यहां आईपीएल टी20 मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन हार के बाद मिली इस जीत से आठ अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंक से चौथे स्थान पर कायम है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहुल और निसांका के बीच पहले विकेट के लिए 57 गेंद में 110 रन की भागीदारी के बाद नीतिश राणा ने 33 रन की पारी खेली। फिर ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 18 रन) और आशुतोष शर्मा (नाबाद 25 रन) टीम को पांच गेंद रहते 226 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स का यह अपने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल 'चेज' रहा। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी से 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लेकिन राहुल और निसांका के अर्धशतक पराग की शानदार पारी पर भारी पड़े।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।