अंपायरों व स्कोरर के लिए आयोजित सीएएल रिफ्रेशर कोर्स का समापन
लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा आयोजित अंपायर एवं स्कोरर रिफ्रेशर कोर्स का दूसरा और अंतिम दिन बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी के कॉन्फ्रेंस हॉल में पूरा हुआ। कार्यक्रम का समापन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनय मोहन के…

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा आयोजित अंपायर एवं स्कोरर रिफ्रेशर कोर्स का दूसरा और अंतिम दिन बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी के कॉन्फ्रेंस हॉल में पूरा हुआ।

कार्यक्रम का समापन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनय मोहन के संबोधन के साथ हुआ, जिन्होंने अंपायर की भूमिका को मैच के परिणाम को प्रभावित करने वाली अहम जिम्मेदारी बताया। इस कार्यशाला का संचालन बीसीसीआई के अनुभवी विशेषज्ञ अश्विनी मंधानी, एसपी सिंह और रोहित यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने क्रिकेट के नवीनतम नियमों और प्रैक्टिकल पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
कार्यशाला एसोसिएशन के अंपायर एवं स्कोरर कमेटी के चेयरमैन नईम चिश्ती के देख-रेख में हुई। आज के सत्र में बीसीसीआई की प्लेइंग कंडीशंस के नियम 23 से 41 और वनडे एवं टी20 क्रिकेट के नए नियमों की वीडियो प्रजेंटेशन के ज़रिए व्याख्या की गई।

इस अवसर पर सीएएल के सचिव केएम खान, अभिजीत सिन्हा, राकेश सिंह, सुभांश कुमार एवं सुमित गुप्ता ने भी उपस्थित रहकर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। अंत में अभिजीत सिन्हा ने कार्यशाला आयोजकों और प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
