द इंडियन व्यू

बीआर वरुण वर्ल्ड एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर ब्रोंज में होंगे तकनीकी ऑफिशियल

लखनऊ। आगामी वर्ल्ड एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर ब्रोंज के लिए लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण सहित उत्तर प्रदेश के चार लोगों को तकनीकी ऑफिशियल के तौर पर चयनित किया गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
1 min read
बीआर वरुण वर्ल्ड एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर ब्रोंज में होंगे तकनीकी ऑफिशियल

लखनऊ। आगामी वर्ल्ड एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर ब्रोंज के लिए लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण सहित उत्तर प्रदेश के चार लोगों को तकनीकी ऑफिशियल के तौर पर चयनित किया गया है।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव संदीप मेहता द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह प्रतिष्ठत प्रतियोगिता 10 अगस्त को भुवनेश्वर (ओडिशा) में होगी। पत्र के अनुसार प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पूरे भारत से 50 तकनीकी ऑफिशियल्य का चयन किया गया है।

इस सूची में लखनऊ से बीआर वरुण सहित उत्तर प्रदेश के राजन भाटिया, सिद्धार्थ कृष्णा और दिनेश सिंह भदौरिया के नाम शामिल है।

इन तकनीकी ऑफिशियल्स की प्रतियोगिता के सुचारू संचालन और वैश्विक मानकों के अनुरुप् कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पूर्व में भी बीआर वरुण ब्रुनेई, दक्षिण कोरिया व मलेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।