द इंडियन व्यू

बिहार के नवादा में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बीयर जब्त

नवादा : नवादा जिले के वारिसलीगंज में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर को जब्त किया है। जबकि शराब धंधेबाज पुलिस के आने की भनक मिलते ही फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस को…

Ragwendra P Singh
May 21, 2025
1 min read
बिहार के नवादा में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बीयर जब्त

नवादा : नवादा जिले के वारिसलीगंज में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर को जब्त किया है। जबकि शराब धंधेबाज पुलिस के आने की भनक मिलते ही फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर गांव में वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन के बगल में भारी मात्रा में शराब पड़ी हुई । जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया । गौशाला से कुल 57.750 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर की बोतल पुलिस ने जब्त किया। जिसमें रॉयल स्टेग की 750 एमएल की 44 बोतल,मैजिक मुवमेंट की तीन बोतल व बलेन्डर प्राइट की चार बोतल एवं तकरीबन 39 बीयर की बोतल शामिल है।

इस मामले में दो शराब धंधेबाज को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलवापर(नप) गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र साधु यादव एवं राजेश यादव के पुत्र रामजनम कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस के लिखित आवेदन पर साधु व रामजनम के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…