द इंडियन व्यू

बाक्सिंग कोच नसीम कुरैशी हुए सुपुर्द-ए-ख़ाक

लखनऊ। बाक्सिंग कोच नसीम कुरैशी 65 वर्ष का शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे सीने में दर्द होने के चलते निधन हो गया। उन्हें शनिवार को ऐशबाग कब्रिस्तान में दोपहर नमाज के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। राजधानी के फूल बाग…

Ragwendra P Singh
April 18, 2026
1 min read
बाक्सिंग कोच नसीम कुरैशी हुए सुपुर्द-ए-ख़ाक

लखनऊ। बाक्सिंग कोच नसीम कुरैशी 65 वर्ष का शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे सीने में दर्द होने के चलते निधन हो गया। उन्हें शनिवार को ऐशबाग कब्रिस्तान में दोपहर नमाज के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।

राजधानी के फूल बाग निवासी नसीम कुरैशी राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे। उन्होंने चौक स्टेडियम और केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लम्बे अर्से तक तदर्थ प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियन बनाया।

कुरैशी के बेटे आमिर ने बताया कि 15 मई का मेरी शादी होनी थी। पापा तैयारियों में लगे हुए थे। रात 10 बजे सोने के लिए कमरे में गये और कहा कि सुबह मुझे केडी सिंह बाबू स्टेडियम बाक्सिंग प्रतियोगिता में जाना है, मुझे आराम करने दो। बेटे ने बताया कि कोई बीमारी नहीं थी।

अचानक सीने में दर्द उठा और मौत की नींद सो गये। उनके निधन पर स्पोर्ट्स मीडिया सहित कई खेल संघो ने शोक जता कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दुआ की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।