द इंडियन व्यू

बसंता कॉलेज के पास मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार,लूट की कई वारदातों में था शामिल

वाराणसी : आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट स्थित बसंता कॉलेज के पास शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान पड़ाव निवासी अलगू चौहान के…

Ragwendra P Singh
July 5, 2025
2 min read
बसंता कॉलेज के पास मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार,लूट की कई वारदातों में था शामिल

वाराणसी : आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट स्थित बसंता कॉलेज के पास शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान पड़ाव निवासी अलगू चौहान के रूप में हुई है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल बदमाश को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आदमपुर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई कई लूटपाट की घटनाओं में यह बदमाश सक्रिय था। रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अलगू चौहान राजघाट इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही आदमपुर और कोतवाली थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।

फिलहाल उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…