द इंडियन व्यू

बलिया : पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

बलिया : दवा व्यपारी अरुण गुप्ता पर जानलेवा हमले में शामिल पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार की रात करीब एक बजे मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाश पुलिस पर फायर कर भाग रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के…

Ragwendra P Singh
June 5, 2025
2 min read
बलिया : पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

बलिया : दवा व्यपारी अरुण गुप्ता पर जानलेवा हमले में शामिल पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार की रात करीब एक बजे मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाश पुलिस पर फायर कर भाग रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

एएसपी कृपाशंकर ने गुरुवार सुबह बताया कि शहर कोतवाली के एससी कॉलेज चौराहा थाना कोतवाली पर चैकिंग के दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल से जा रहे एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल चालक बिना रुके तेजी से एससी कॉलेज चौराहे से दाहिने ओर मुड़कर काजीपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक की ओर भागने लगा। जिसको थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रुकने की चेतावनी दिया गया परन्तु मोटरसाइकिल चालक रुका नहीं, बल्कि और तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने संदिग्ध का पीछा किया और उसे घेरने का प्रयास किया तो वह अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को तत्काल इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश का नाम रोहित वर्मा उर्फ सरल पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद वर्मा है जो देवरिया कला थाना फेफना का रहने वाला है। एएसपी ने कहा कि बीते 21 मई को दवा व्यापारी अरुण गुप्ता को गोली मारने के आरोप में जांच में इसका नाम प्रकाश में आया था। 28 मई को माल्देपुर पर पुलिस मुठभेड़ में भी शामिल था। हालांकि अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया था। घायल बदमाश रोहित वर्मा बलिया रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी कर बिहार निकलने की फिराक में था। पकडे़ गये घायल बदमाश रोहित वर्मा के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, 27 सौ रूपये व चोरी की काले रंग की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गौरतलब है कि रोहित वर्मा उर्फ सरल पर 25 हजार का इनामी अपराधी था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…