द इंडियन व्यू

फ्रेंच ओपन में अलेक्जेंडर ज़्वेरेव की शानदार जीत, अब क्वेंटिन हालीस से भिड़ंत

दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को दूसरे दौर में चेक गणराज्य के टॉमस मचाक को सीधे सेटों में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। रोलां गैरो…

Ragwendra P Singh
May 28, 2026
2 min read
फ्रेंच ओपन में अलेक्जेंडर ज़्वेरेव की शानदार जीत, अब क्वेंटिन हालीस से भिड़ंत

दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को दूसरे दौर में चेक गणराज्य के टॉमस मचाक को सीधे सेटों में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। रोलां गैरो के कोर्ट फिलिप शात्रिए पर खेले गए मुकाबले में ज़्वेरेव ने मचाक को 6-4, 6-2, 6-2 से मात दी। अब तीसरे दौर में उनका सामना मेजबान फ्रांस के क्वेंटिन हालीस से होगा।

मैच के बाद ज़्वेरेव ने कहा,“मैं अपने खेल से काफी संतुष्ट हूं। मेरा आत्मविश्वास अच्छा है और मैं आगे के मुकाबलों को लेकर उत्साहित हूं। उम्मीद है कि मैं फिर इसी कोर्ट पर खेलने लौटूंगा।” विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर मौजूद टॉमस मचाक मैच के दौरान फिटनेस से जूझते नजर आए। दूसरे सेट में उन्हें बाएं पैर में परेशानी के कारण लंबा मेडिकल टाइम-आउट लेना पड़ा।

ज़्वेरेव ने कहा,“डेढ़ सेट तक मुकाबले का स्तर काफी शानदार था, लेकिन चोट के कारण मैच की लय थोड़ी टूट गई। मैं खुश हूं कि मुकाबला तीन सेट में समाप्त कर सका।” विश्व नंबर-3 ज़्वेरेव ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और केवल एक ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए महज 1 घंटा 48 मिनट में जीत दर्ज कर ली।

साभार : गूगल

ज़्वेरेव ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सबसे करीब पेरिस में ही पहुंचे हैं। पिछले पांच वर्षों में वह लगातार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं, जबकि 2024 के फाइनल में उन्हें कार्लोस अल्काराज के खिलाफ पांच सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।