फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025: अर्जुन एरिगैसी सेमीफाइनल में हारकर बाहर
लास वेगास : भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी का फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 में शानदार अभियान सेमीफाइनल में आकर थम गया। उन्हें अमेरिकी खिलाड़ी (पूर्व अर्मेनियाई) लेवोन अरोनियन ने 2-0 से हराया। अर्जुन ने पहले…

लास वेगास : भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी का फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 में शानदार अभियान सेमीफाइनल में आकर थम गया। उन्हें अमेरिकी खिलाड़ी (पूर्व अर्मेनियाई) लेवोन अरोनियन ने 2-0 से हराया।
अर्जुन ने पहले गेम में बढ़त बनाने के कुछ मौके जरूर बनाए, लेकिन अरोनियन ने मजबूत बचाव किया और बराबरी पर खेल को बनाए रखा। निर्णायक गेम में अर्जुन को हर हाल में जीत की जरूरत थी, जबकि अरोनियन को सिर्फ ड्रॉ चाहिए था। ऐसे में अर्जुन ने आक्रामक चालें खेलीं, जो उलटी पड़ गईं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
अर्जुन एरिगैसी इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने प्लेऑफ में विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन को हराकर टॉप-4 में जगह बनाई थी और फिर क्वार्टरफाइनल में हिकारू नाकामुरा को शिकस्त दी थी।
सेमीफाइनल के दूसरे मुकाबले में अमेरिका के हैंस मोके नीमैन ने हमवतन फबियानो करूआना को 2.5-1.5 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। पहले गेम में थोड़ी देरी से पहुंचे नीमैन ने मैच ड्रॉ कराया और फिर अगले गेम में शानदार मिडिल गेम खेल दिखाया।
अन्य मैचों में भारत के आर. प्रज्ञानानंद ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को तीसरे से आठवें स्थान के प्लेऑफ में 1.5-0.5 से हराया। पहले गेम में ब्लैक मोहरों से ड्रॉ खेलने के बाद प्रज्ञानानंद ने रिटर्न गेम में जीत दर्ज की।
वहीं, मैग्नस कार्लसन ने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को 1.5-0.5 से हराया। अमेरिका के वेस्ली सो ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को 3-1 से मात दी, जबकि एक अन्य अमेरिकी मुकाबले में हिकारू नाकामुरा ने लेनियर डोमिंगेज पेरेज को 2-0 से हराया।
सेमीफाइनल परिणाम:
अर्जुन एरिगैसी (भारत) 0-2 लेवोन अरोनियन (अमेरिका)
फबियानो करूआना (अमेरिका) 1.5-2.5 हैंस मोके नीमैन (अमेरिका)
अन्य परिणाम:
लेनियर डोमिंगेज पेरेज (अमेरिका) 0-2 हिकारू नाकामुरा (अमेरिका)
मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) 1.5-0.5 जावोखिर सिंदारोव (उज्बेकिस्तान)
आर. प्रज्ञानानंद (भारत) 1.5-0.5 विंसेंट कीमर (जर्मनी)
वेस्ली सो (अमेरिका) 3-1 नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (उज्बेकिस्तान)
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
