द इंडियन व्यू

फ्रांस में पारुल चौधरी का कमाल, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर हासिल किया दूसरा स्थान

फ्रांस के नीस में आयोजित ‘मीटिंग निकाइया 2026’ प्रतियोगिता में भारत की पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:04.26 का नया निजी सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया और दूसरा स्थान…

Ragwendra P Singh
June 14, 2026
1 min read
फ्रांस में पारुल चौधरी का कमाल, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर हासिल किया दूसरा स्थान

फ्रांस के नीस में आयोजित ‘मीटिंग निकाइया 2026’ प्रतियोगिता में भारत की पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:04.26 का नया निजी सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया और दूसरा स्थान हासिल किया।

भारत की यह एथलीट इथियोपिया की बेरेका सेनिया मोहम्मद के पीछे रहीं जिन्होंने 15:03.85 के मीट रिकॉर्ड से पहला स्थान हासिल किया। फ्रांस की एलेसिया जार्बो 15:16.83 के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्वीट किया, ‘‘पारुल चौधरी ने ‘मीटिंग निकाइया 2026’ में 15:04.26 का शानदार समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। ’’

@afiindia

इस तरह पारुल ने 5000 मीटर दौड़ में एएफआई के एशियाई खेल 2026 के लिए क्वालीफाइंग मानक (15:36.58 सेकंड) को पार कर लिया है। हांग्झोउ एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन 31 वर्षीय पारुल के नाम 3000 मीटर स्टीपलचेज का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है।

https://twitter.com/afiindia/status/2066032741150577020

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।