फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राज़ील टीम का ऐलान, नेमार की वापसी
नई दिल्ली : ब्राज़ील पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच कार्लो एंचेलोटी ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया। टीम में स्टार फुटबॉलर नेमार की वापसी हुई है, जो 2023 के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल…

नई दिल्ली : ब्राज़ील पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच कार्लो एंचेलोटी ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया। टीम में स्टार फुटबॉलर नेमार की वापसी हुई है, जो 2023 के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हैं।
34 वर्षीय नेमार अपने करियर का चौथा फीफा विश्व कप खेलेंगे। वह ब्राज़ील के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 128 मैचों में 79 गोल किए हैं।
रियो डी जेनेरियो के म्यूज़ियम ऑफ टुमॉरो में जब एंचेलोटी ने नेमार का नाम घोषित किया तो वहां मौजूद समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
ब्राज़ील को फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को, हैती और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मोरक्को के खिलाफ करेगी।
फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राज़ील टीम
गोलकीपर:
एलिसन, एडर्सन, वेवर्टन
डिफेंडर:
मार्किन्होस, गेब्रियल मागाल्हाएस, ब्रेमर, लियो परेरा, डेनिलो, वेस्ले, डगलस सैंटोस, एलेक्स सैंड्रो, इबानेज
मिडफील्डर:
ब्रूनो गुइमारेस, कासेमिरो, डेनिलो एस., लुकास पाक्वेटा, फाबिन्हो
फॉरवर्ड:
विनीसियस जूनियर, राफिन्हा, गेब्रियल मार्टिनेली, एंड्रिक, इगोर थियागो, मथियस कुन्हा, नेमार, लुइज हेनरिक, रायन।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
