द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2026 के लिए फ्रांस टीम घोषित, किलियन एम्बाप्पे शामिल; एंटोनी ग्रीजमैन बाहर

नई दिल्ली : दो बार के विश्व चैंपियन फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए गुरुवार को अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा। फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर…

Ragwendra P Singh
May 15, 2026
2 min read
फीफा विश्व कप 2026 के लिए फ्रांस टीम घोषित, किलियन एम्बाप्पे शामिल; एंटोनी ग्रीजमैन बाहर

नई दिल्ली : दो बार के विश्व चैंपियन फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए गुरुवार को अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 11 जून से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा।

 

फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशॉम्प्स, जो इस विश्व कप के बाद अपने पद से हट जाएंगे, ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलन वाली टीम चुनी है। रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। टीम में मौजूदा बैलन डी’ऑर विजेता उस्मान डेम्बेले भी शामिल हैं।

 

फ्रांस की टीम में एम्बाप्पे, डेम्बेले, एन’गोलो कांते और लुकास हर्नांडेज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहले विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

 

हालांकि, यूरो 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने वाले एंटोनी ग्रीजमैन ने वापसी नहीं की है। वहीं रियल मैड्रिड के मिडफील्डर एडुआर्डो कामाविंगा को टीम में जगह नहीं मिली।

 

फ्रांस को ग्रुप-I में सेनेगल, इराक और नॉर्वे के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को सेनेगल के खिलाफ करेगी।

 

फ्रांस की 26 सदस्यीय टीम

 

गोलकीपर:

 

माइक मेन्यान, रॉबिन रिसर, ब्राइस सांबा

 

डिफेंडर:

 

लुकास डिग्ने, मालो गुस्तो, लुकास हर्नांडेज, इब्राहिमा कोनाते, जूल्स कुंडे, विलियम सालिबा, डायोट उपामेकानो, मैक्सेंस लाक्रुआ, थियो हर्नांडेज

 

मिडफील्डर:

 

एन’गोलो कांते, मानु कोने, एड्रियन राबियो, ऑरेलियन चुआमेनी, वॉरेन जाइरे-एमरी

 

फॉरवर्ड:

 

ब्रैडली बारकोला, रायन शेरकी, उस्मान डेम्बेले, देजिरे डुए, किलियन एम्बाप्पे, माइकल ओलीसे, जीन-फिलिप माटेटा, मार्कस थुराम, मैग्नेस अक्लियूश।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।