द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2026 के लिए पुर्तगाल टीम का ऐलान, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडिस शामिल

नई दिल्ली : पुर्तगाल ने मंगलवार को आगामी फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। अनुभवी स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर टीम की अगुवाई करेंगे। उनके साथ ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा और…

Ragwendra P Singh
May 20, 2026
2 min read
फीफा विश्व कप 2026 के लिए पुर्तगाल टीम का ऐलान, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडिस शामिल

नई दिल्ली : पुर्तगाल ने मंगलवार को आगामी फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। अनुभवी स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर टीम की अगुवाई करेंगे। उनके साथ ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा और वितिन्हा जैसे कई स्टार खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं।

 

41 वर्षीय रोनाल्डो अपने करियर का रिकॉर्ड छठा फीफा विश्व कप खेलने उतरेंगे। इस उपलब्धि के साथ वह अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और मेक्सिको के गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ की सूची में शामिल हो जाएंगे।

 

यूरो 2016 चैंपियन पुर्तगाल को विश्व कप में ग्रुप-के में रखा गया है, जहां उसका सामना डीआर कांगो, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान से होगा।

 

विश्व कप अभियान शुरू होने से पहले पुर्तगाल की टीम चिली और नाइजीरिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद टीम 17 जून को डीआर कांगो के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं 23 जून को उज्बेकिस्तान और 27 जून को कोलंबिया से मुकाबला होगा।

 

फीफा विश्व कप 2026 के लिए पुर्तगाल की टीम

 

गोलकीपर:

 

डियोगो कोस्टा, जोसे सा, रुई सिल्वा, रिकार्डो वेल्हो

 

डिफेंडर:

 

डियोगो डालोट, मैथियस नून्स, नेल्सन सेमेडो, जोआओ कैंसिलो, नूनो मेंडेस, गोंकालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, रुबेन डायस, टोमस अराउजो

 

मिडफील्डर:

 

रुबेन नेवेस, जोआओ नेवेस, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, फ्रांसिस्को ट्रिंकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सेइसाओ, सामू कोस्टा

 

फॉरवर्ड:

 

पेड्रो नेटो, राफेल लियाओ, गोंकालो गुएडेस, गोंकालो रामोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।