द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2026 के लिए अर्जेंटीना टीम घोषित, लियोनेल मेसी पर होंगी नजरें

ब्यूनस आयर्स : फीफा विश्व कप 2026 के लिए गत चैंपियन अर्जेंटीना ने अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने अनुभवी स्टार लियोनेल मेसी को भी टीम में शामिल किया है। विश्व कप 11 जून से अमेरिका,…

Ragwendra P Singh
May 29, 2026
1 min read
फीफा विश्व कप 2026 के लिए अर्जेंटीना टीम घोषित, लियोनेल मेसी पर होंगी नजरें

ब्यूनस आयर्स : फीफा विश्व कप 2026 के लिए गत चैंपियन अर्जेंटीना ने अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने अनुभवी स्टार लियोनेल मेसी को भी टीम में शामिल किया है।

 

विश्व कप 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में शुरू होगा। अर्जेंटीना अपनी तैयारियों के तहत 6 जून को होंडुरास और 9 जून को आइसलैंड के खिलाफ मैत्री मुकाबले खेलेगा। इसके बाद टीम कैनसस सिटी स्थित अपने बेस कैंप पहुंचेगी।

 

अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद उसका सामना ऑस्ट्रिया और जॉर्डन से होगा।

 

फीफा विश्व कप 2026 के लिए अर्जेंटीना टीम

 

गोलकीपर:

 

एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रूली, जुआन मुसो।

 

डिफेंडर:

 

लिएंड्रो बालेरदी, निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटियल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फाकुंडो मेडिना, नाहुएल मोलिना।

 

मिडफील्डर:

 

लिएंड्रो परेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, वैलेंटिन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सेक्विएल पालासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज।

 

फॉरवर्ड:

 

जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी, निकोलस गोंजालेज, थियागो अल्माडा, गिउलियानो सिमेओने, निको पाज, लाउतारो मार्टिनेज।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।