फीफा विश्व कप 2026 के बाद संन्यास लेंगे मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ
मेक्सिको सिटी : मेक्सिको के अनुभवी गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने घोषणा की है कि वह फीफा विश्व कप 2026 के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह टूर्नामेंट उनके पेशेवर करियर का भी अंतिम पड़ाव हो…

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको के अनुभवी गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने घोषणा की है कि वह फीफा विश्व कप 2026 के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह टूर्नामेंट उनके पेशेवर करियर का भी अंतिम पड़ाव हो सकता है।
विश्व कप के दौरान 41 वर्ष के होने वाले ओचोआ अब तक पांच विश्व कप खेल चुके हैं और छठे विश्व कप के लिए भी उनके चयन की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
साइप्रस क्लब एईएल लिमासोल के लिए खेल रहे ओचोआ ने एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रीय टीम से उनका विदाई लेना तय है और पूर्ण संन्यास भी संभव है।
ओचोआ ने कहा, “संन्यास लेना निश्चित रूप से कठिन होता है, लेकिन मेरे मामले में यह इतना मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि मैंने लंबे समय तक इस खेल का आनंद लिया है। एक समय आता है जब आपका मन और शरीर कहता है कि आपने अपना सर्वश्रेष्ठ दे दिया है, और फिर आप संतोष के साथ विदा लेते हैं—मेरे साथ भी ऐसा ही होगा।”
ओचोआ उन चार मेक्सिकन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने पांच विश्व कप खेले हैं। इस सूची में एंटोनियो कार्बाजाल, राफेल मार्केज और आंद्रेस गुआर्डाडो भी शामिल हैं।
यदि वह 2026 विश्व कप में खेलते हैं, तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की तरह छह विश्व कप खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं।
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओचोआ को युवा गोलकीपर राउल “टाला” रेंगल के बैकअप के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, मेक्सिको के कोच जेवियर एग्विरे ने टीम में विदेशी लीग में खेलने वाले एक गोलकीपर के लिए स्थान खाली रखा है, जिसमें ओचोआ प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
