द इंडियन व्यू

फिलीपींस में 7.2 तीव्रता का भूकंप, जारी हो गई भयंकर सुनामी की चेतावनी

दक्षिणी फिलिपींस में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता के तेज झटकों के बाद यहां सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
2 min read
फिलीपींस में 7.2 तीव्रता का भूकंप, जारी हो गई भयंकर सुनामी की चेतावनी

दक्षिणी फिलिपींस में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता के तेज झटकों के बाद यहां सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप के केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे थ। वहीं तटीय इलाके में केंद्र होने की वजह से समंदर में हलचल होने की आशंका है जो कि सुनामी का रूप ले सकती है।

फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। संबंधित एजेंसियों का कहना है कि अभी भूकंप के और भी झटके आ सकते हैं । ऐजेंसियों ने आफ्टरशॉक से होने वाले नुकसान के लिए आगाह कर दिया है। यूएस सुनामी वॉर्निंग सिस्टम का कहना है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में जानलेवा सुनामी आ सकती है। फिवोल्क्स का कहना है कि अगले दो घंटे में सुनामी वाली लहरें समंदर में उठ सकती हैं।

अलर्ट में कहा गया है कि सुनामी की पहली लहर 9 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 43 मिनट के बीच आ सकती है। ये लहरें कई घंटों तक जारी रह सकती हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें करीब 74 लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप में कई ऐतिहासिक इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था।

एक दिन पहले ही दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के गंजी तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के शिनलोंग काउंटी में गुरुवार को स्थानीय समयानुसार 1:17 बजे 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने यह जानकारी दी थी। भूकंप का केंद्र 30.84 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 99.86 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।