चेन्नइयिन एफसी ने दिल्ली को 1-0 से हराया, फारुख बने हीरो
फारुख चौधरी के इस सीजन के पहले गोल से चेन्नइयिन एफसी ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग 2025-26 में शुक्रवार को एससी दिल्ली को 1-0 से करीबी मुकाबले में हराया। मेजबान टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक…

फारुख चौधरी के इस सीजन के पहले गोल से चेन्नइयिन एफसी ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग 2025-26 में शुक्रवार को एससी दिल्ली को 1-0 से करीबी मुकाबले में हराया।
मेजबान टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और दिल्ली को अपने हाफ में दबाव में रखा। शुरुआती मौके पर अल्बर्टो नोगुएरा का प्रयास ब्लॉक कर दिया गया।

चेन्नइयिन को 11वें मिनट में सफलता मिली, जब नोगुएरा की सटीक रिवर्स पास पर फारुख ने बाईं ओर से बेहतरीन कोण बनाते हुए गोल कर दिया। जिससे टीम ने तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। उन्होंने यह गोल चोटिल एल्सिन्हो को समर्पित किया, जो हाल ही में पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
