प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बोर्नमाउथ को 4-1 से हराया; वेस्ट हैम ने एवर्टन को 2-1 से दी मात
शिकागो : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग समर सीरीज़ के तहत भारतीय समयानुसार गुरुवार को शिकागो के सोल्जर फील्ड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बोर्नमाउथ को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रुबेन…

शिकागो : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग समर सीरीज़ के तहत भारतीय समयानुसार गुरुवार को शिकागो के सोल्जर फील्ड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बोर्नमाउथ को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
रुबेन आमोरिम की टीम की ओर से रासमुस होयलुंड, पैट्रिक डॉर्गू, अमाद डायलो और युवा खिलाड़ी ईथन विलियम्स ने गोल दागे। यूनाइटेड ने इससे पहले शनिवार को वेस्ट हैम को 2-1 से हराया था।
बारिश और तेज हवाओं के बीच खेले गए मुकाबले में यूनाइटेड ने आठवें ही मिनट में बढ़त बना ली जब डॉर्गू के शानदार क्रॉस पर होयलुंड ने हेडर से गोल किया।
25वें मिनट में डॉर्गू ने खुद गोल कर यूनाइटेड की बढ़त 2-0 कर दी। मेसन माउंट की फ्री-किक पर गेंद को कंट्रोल कर उन्होंने बोर्नमाउथ के गोलकीपर डजॉर्ज पेट्रोविच को छकाते हुए गेंद को गोल में पहुंचाया।
दूसरे हाफ के 53वें मिनट में अमाद डायलो ने तीसरा गोल किया। फिर 70वें मिनट में Amorim ने नौ बदलाव किए और इसके दो मिनट बाद ही सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ईथन विलियम्स ने लो शॉट के जरिए चौथा गोल किया।
हालांकि 88वें मिनट में यूनाइटेड के लिए एकमात्र निगेटिव पल तब आया जब डिफेंडर माथायस डी लिट ने आत्मघाती गोल कर दिया, जिससे स्कोर 4-1 हुआ।
वेस्ट हैम ने एवर्टन को हराया
दिन के दूसरे मुकाबले में वेस्ट हैम ने पिछड़ने के बावजूद दमदार वापसी करते हुए एवर्टन को 2-1 से शिकस्त दी।
एवर्टन के लिए इद्रिसा गुये ने 17वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन हाफ टाइम से ठीक पहले ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लुकास पकेटा ने बराबरी का गोल दागा।
फिर जर्मनी के निक्लास फुल्क्रुग ने 64वें मिनट में गोल कर वेस्ट हैम को निर्णायक बढ़त दिला दी।
एवर्टन के लिए यह प्री-सीजन में लगातार दूसरी हार रही। इससे पहले उन्हें बोर्नमाउथ के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
मैच के बाद एवर्टन के कोच डेविड मोयस ने कहा, “मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं क्योंकि मेरे पास वो खिलाड़ी ही नहीं हैं जिनकी मुझे ज़रूरत है। हम पहले से जानते थे कि यहां हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस समय हम न तो इस टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं और न ही प्रीमियर लीग सीज़न की शुरुआत के लिए।”
अंतिम मुकाबले रविवार को
यह चार टीमों का टूर्नामेंट रविवार को अटलांटा में समाप्त होगा, जिसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना एवर्टन से और वेस्ट हैम का मुकाबला बोर्नमाउथ से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
