द इंडियन व्यू

प्रीमियर लीग में 25 साल बाद लौटा कोवेंट्री सिटी, ब्लैकबर्न से ड्रॉ के साथ किया प्रमोशन पक्का

ब्लैकबर्न : कोवेंट्री सिटी ने 25 साल बाद प्रीमियर लीग में वापसी कर इतिहास रच दिया। टीम ने ब्लैकबर्न रोवर्स के खिलाफ शुक्रवार रात 1-1 से ड्रॉ खेलते हुए चैंपियनशिप से प्रमोशन सुनिश्चित कर लिया। कोवेंट्री सिटी को प्रमोशन…

Ragwendra P Singh
April 18, 2026
2 min read
प्रीमियर लीग में 25 साल बाद लौटा कोवेंट्री सिटी, ब्लैकबर्न से ड्रॉ के साथ किया प्रमोशन पक्का

ब्लैकबर्न : कोवेंट्री सिटी ने 25 साल बाद प्रीमियर लीग में वापसी कर इतिहास रच दिया। टीम ने ब्लैकबर्न रोवर्स के खिलाफ शुक्रवार रात 1-1 से ड्रॉ खेलते हुए चैंपियनशिप से प्रमोशन सुनिश्चित कर लिया।

 

कोवेंट्री सिटी को प्रमोशन पक्का करने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। मैच में ब्लैकबर्न ने दूसरे हाफ की शुरुआत में रयोया मोरिशिता के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन अंत में बॉबी थॉमस ने हेडर से बराबरी का गोल कर टीम को जरूरी अंक दिला दिया।

 

इस ड्रॉ के साथ कोवेंट्री सिटी ने 43 मैचों में 86 अंक हासिल कर तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत किया। तीसरे स्थान पर मौजूद मिलवॉल उससे 13 अंक पीछे है और अब उसे पकड़ नहीं सकता।

 

टीम के कोच फ्रैंक लैम्पार्ड ने स्काई स्पोर्ट्स से इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह एक अविश्वसनीय पल है। हमें पता था कि हम करीब हैं, लेकिन 25 साल बाद इसे हासिल करना शानदार है। यह क्लब और इसके प्रशंसकों के लिए बहुत मायने रखता है।”

 

लैम्पार्ड के कोचिंग करियर में यह पहला प्रमोशन है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके करियर की सबसे खास उपलब्धियों में से एक है।

 

कोवेंट्री सिटी के लिए यह सफलता सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद अहम मानी जा रही है। चैंपियनशिप से प्रीमियर लीग में पहुंचने पर क्लब को प्रसारण और अन्य स्रोतों से लगभग 120 से 170 मिलियन पाउंड तक की आय होने की उम्मीद है।

 

गौरतलब है कि कोवेंट्री सिटी ने 1967 में प्रमोशन के बाद लगातार 34 सीजन इंग्लैंड की शीर्ष लीग में बिताए थे, लेकिन 2000-01 सीजन में टीम को बाहर होना पड़ा। इसके बाद क्लब को आर्थिक और प्रदर्शन दोनों स्तरों पर कठिन दौर से गुजरना पड़ा।

 

2012 में टीम तीसरे डिवीजन में पहुंच गई और 2017 में चौथे डिवीजन तक गिर गई थी। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में टीम ने शानदार वापसी की और अब एक बार फिर इंग्लैंड के शीर्ष फुटबॉल स्तर पर पहुंच गई है।

 

कोवेंट्री सिटी की यह वापसी क्लब और उसके प्रशंसकों के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक पल साबित हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।