प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोपी चार डॉक्टरों पर गिरी गाज
लखनऊ। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर सरकार लगातार शिकंजा कस रही है। सरकारी अस्पतालों में तैनाती के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे चार डॉक्टरों पर शुक्रवार को गाज गिरी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राइवेट…

लखनऊ। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर सरकार लगातार शिकंजा कस रही है। सरकारी अस्पतालों में तैनाती के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे चार डॉक्टरों पर शुक्रवार को गाज गिरी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोपी चारों डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को नॉन प्रैक्टिस एलाउन्स दिया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि संतकबीर नगर के तीन चिकित्साधिकारी और वाराणसी के एक चिकित्साधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को निर्देशित किया गया है।
इन पर कसा शिकंजा
संत कबीर नगर के जिला चिकित्सालय में सर्जन डॉ. संदीप कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार गुप्ता, ईएनटी सर्जन डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविन्द प्रसाद पर कार्रवाई होगी।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
